पर्दाफाश न्यूज़ टीम
नैनी, प्रयागराज
एस.डी.एस. इंटर कालेज के प्रबन्धक भागवत प्रसाद सिंह व प्रधानाचार्य राम लाल साहू ने अपने विद्यालय के हाई स्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।
जानकारी के अनुसार प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने सफल विद्यार्थियों को बधाई के साथ उत्तरोत्तर विकास की शुभकामनाएं दी हैं। जानकारी के अनुसार हाई स्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में बालिका समूह में दिव्य पाण्डेय प्रथम जबकि प्रिंस शर्मा संयुक्त लिस्ट में प्रथम स्थान पर रहे वहीं बालिका समूह में ही रियांशी द्वितीय एवं निधि पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहे। बता दें कि एस.डी.एस. इंटर कालेज के कार्यालय अभिलेख के अनुसार हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2020 में प्रिंस शर्मा 88.0%, अजय कुशवाहा 86.8%, दिव्या पाण्डेय 86.3%, ज्योति सिंह 85.5%, रियांशी सिंह 85.1%, निधि पाण्डेय 85.0% के साथ उत्तीर्ण होकर व मेरिट लिस्ट में आकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

