पीडब्ल्यूएस जिलाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने गरीब महिलाओं में राशन वितरण किया। बारा, प्रयागराज। पीडब्ल्यूएस परिवार की महिला जिलाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने गरीब महिलाओं को राशन उपलब्ध कराया।
जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी की प्रयागराज की महिला जिलाध्यक्ष कल्पना मिश्रा ने बारा तहसील क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को गेहूं, चावल, दाल व अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इस अवसर पर कल्पना मिश्रा ने बताया कि उन्होंने गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को चिन्हित करके उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया है तथा उनका सपना है कि कोरोना संकट काल में कोई भी परिवार भूखा न सोये।