अरविन्द द्विवेदी की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को सुबह 7:00 बजे भारत के 100 बुध विहार में भारतीय बौद्ध संघ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बुद्ध वंदना की गई एवं भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघ प्रिय राहुल जी ने समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि भगवान के विचारों को हमें आत्म साधना कर अपने व्यवहारिक जीवन में उतारना चाहिए तथा अहिंसा के मार्ग को अपनाना चाहिए यह भारत की धरती युद्ध की नहीं बल्कि बुध की है। उत्तर प्रदेश के भारतीय बौद्ध संघ के प्रदेश संगठन महासचिव आशुतोष सिंह श्रीनेत (चंदन सिंह) ने कहा कि भगवान बुद्ध भारत के ही नहीं अपितु पूरे विश्व के महापुरुष हैं हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए उनके आदर्शो को अपनाकर सामाजिक व्यवस्था में अपना उत्तम योगदान देना चाहिए।
