समाजसेवी व्यापारी प्रकोष्ठ के अभिषेक गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष जबकि देवांशु मिश्र बने जिलाध्यक्ष।
पर्दाफाश न्यूज टीम। प्रयागराज, 07 मई 2020। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान चलाने वाली एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्ल्यूएस परिवार) ने समाजसेवी व्यापारी प्रकोष्ठ का अभिषेक गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष जबकि देवांशु मिश्र को जिलाध्यक्ष प्रयागराज मनोनीत किया है।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से इस समय से इस संस्था से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक गुप्ता प्रयागराज महानगर के कटरा के निवासी हैं तथा लॉक डाउन के दौरान अनवरत जरूरतमंदों को भोजन व राशन वितरण करते रहे हैं वहीं युवा समाजसेवी देवांशु मिश्र भी व्यवहारिक रूप से प्रयागराज में ही व्यापार करते हैं। आज संस्था प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने कार्य, अनुभव व व्यवहार कुशलता को देखते हुए अभिषेक गुप्ता को उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष जबकि युवा समाजसेवी देवांशु मिश्र को प्रयागराज जनपद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्था के सभी सदस्यों ने मनोनीत दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी हैं तथा विश्वास व्यक्त किया है उनके सहयोग से राष्ट्रहित में सामाजिक कार्यों को आगे बढाने में सफलता मिलेगी।
