अरविन्द शुक्ला की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज मौर्या के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, समाजसेवियों को गरीबों व ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क वितरण हेतु पूर्ण रूप से सैनिटाइज मास्क उपलब्ध कराया। बढ़नी में अध्यक्ष विवेक गुप्ता, जिला मंत्री विनय सिंह, अमित मौर्या, शोहरतगढ़ में मण्डल अध्यक्ष संदीप कसौधन, मण्डल महामंत्री राहुल गुप्ता, राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन संयोजक वकार खान, पकड़ी में मण्डल संयोजक अभिषेक मौर्या, युवा नेता मत्तन निषाद, चिल्हिया में युवा नेता युवा मोर्चा दीप चंद साहनी, मण्डल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, मण्डल मंत्री विंध्याचल चौधरी, मण्डल महामंत्री अनिल चौधरी सहित राहगीरों के लिए मास्क उपलब्ध कराया गया। जिससे जरूरतमन्द लोगों के बीच वितरण हो सके। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निलेश चौधरी ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य का आभार जताया, जिनकी पहल से कोरोना संकट काल में लोगों की मदद हो रही है।
