पर्दाफाश न्यूज़ टीम
सिद्धार्थनगर
सुबह से साम तक लॉक डॉउन में नियंत्रण बनाने में जुटे पुलिस कर्मियों की सुरक्षा को दृष्टिगत इटवा विसकोहर, त्रिलोकपुर, सहियापुर (साहपुर), डुमरियागंज, बेवा आदि जगहों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के हाथों को सिनेटाइज करने के उपरांत जरूरी सिनेटाइजर, मास्क, कैप आदि उपहार स्वरूप दिया गया। बेवा तिराहा, डुमरिया गंज में बड़े पैमाने पर दिल्ली, मुम्बई आदि जगहों से प्रतिदिन सैकड़ो लोग आ रहे है जिनके जांच कराने से लेकर आवश्यक कार्यवाही तक इन कर्मियों की जिम्मेदारी में है ऐसे इन्हें सुरक्षा की सबसे ज्यादा आवश्यकता भी है। निश्चित ही हमारे सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई एवं व्यवस्था में लगे कर्मचारियो को उनके कार्य के बदले कोई मोल नही दिया जा सकता फिर भी एक छोटा सा प्रयास उन्हें थोड़ा सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का।

देवेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि उन सभी मित्रगणों से विनम्र अनुरोध है कृपया जिनके घरों के आस पास के अपनी ड्यूटी दे रहे है कृपया इनके चाय पानी का समुचित व्यवस्था करने की कृपा करें। वैसे भी जनपद के बहुत से लोग सहयोग हेतु आगे बढ़कर अपना उत्कृष्ट योगदान करने का प्रयास कर रहे है। कृपया आप भी आगे आये। वितरण कार्य मे सहयोग हेतु आदरणीय शैलेन्द्र गुप्ता जी, प्रज्ञा जी, प्रभात जी आदि को हृदय से आभार व्यक्त किया।
