भईया जी का दाल भात परिवार का गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा
प्रयागराज/गोरखपुर
पर्दाफाश न्यूज टीम
भईया जी का दाल भात परिवार प्रयागराज में अपने भूखमुक्त भारत संकल्प के एक साल पूरा होने के बाद अब गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा कराने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर में “भईया जी का दाल भात” अभियान के उद्देश्यो व आदर्शो को समर्पित श्रीमद्भागवत कथा 16 से 22 दिसम्बर 2019 तक होगा जिसके लिए सघन जन सम्पर्क, बैठक, भोजन, प्रवास कार्यक्रम के दौरान विवेक होटल में बैठक को संबोधित करते हुए भूखमुक्त भारत अभियान “भईया जी का दाल भात” के अधिष्ठाता गुड्डू भईया ने आम जनमानस से जनसहयोग की अपील की है। इस पुनीत कार्य मे परम् सहयोगी की भूमिका में दुर्गा प्रसाद राय, प्रो डॉ सुधा विश्व विंदु जी, प्रो डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, प्रो डॉ कुलदीप शुक्ल, संजय जयसवाल, प्रभाकर, राजन तिवारी, सोनू निगम, धर्मवीर सिंह व अमरेंद्र मिश्र विशेष सहयोगी की भूमिका निभा रहे है।
इसी कड़ी में नगर विधायक राधा मोहन दास की सुपुत्री के जन्मोत्सव पर “भईया जी का दाल भात”परिवार के अग्रज संजय श्रीवास्तव के साथ गुड्डू भईया, सत्येंद्र सिन्हा, अजित श्रीवास्तव व यशवंत सिंह ने विधायक के घर जाकर शुभकामना व बधाई दिये जहां
“भईया जी का दाल भात” पर चर्चा हुई व श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण दिया गया।

