अजीज अहमद की रिपोर्ट
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
कस्बे के एक भूमिधर ने प्रशासन पर उसकी भूमि पर अवैध कब्जा कराने को लेकर न्याय ना मिलने की स्थिति में 1 सप्ताह के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
कस्बे के वार्ड नंबर 7 शास्त्री नगर निवासी सुशील कुमार पुत्र बजरंग लाल ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया है कि कस्बा स्थित गाटा संख्या 342 रकबा 0.2210 पर सिविल न्यायालय सिविल जज (सीडि) द्वारा स्थगन आदेश दिया गया है। सिविल न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ व उनके मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उक्त भूमि पर निर्मला देवी पत्नी इंद्रेश तिवारी पुत्र वेंकटेश्वर तिवारी द्वारा कब्जा कराकर पीड़ित की भूमि को हड़पा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाए जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है।पीड़ित ने अंत में एक सप्ताह के भीतर न्याय न मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठेने की चेतावनी भी दी है।
