मनरेगा की हकीकत जानने आते लोकपाल मंडल प्रयागराज को नहीं मिला अपेक्षित सहयोग
पर्दाफ़ाश न्यूज
प्रयागराज मंडल के लोकपाल ओमप्रकाश सिंह आज जिला मुख्यालय आये। यहां पर उनके कार्यलय की कोई व्यवस्था नहीं मिली। PD, CDO वह मनरेगा आयुक्त से बात करने के बाद आश्वासन मिला है कि अगले सप्ताह में कार्यालय कुछ व्यवस्था हो जायेगी।
मनरेगा की जमीनी हकीकत परखने के लिए असोथर ब्लाक पहुंचे। यहां BDO ने उन्हें गांव जाने से ही मना कर दिया। लोकपाल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि ब्लाक में कुल सात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वह 2-3 ग्राम प्रधान के अलावा कोई नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब गांव दिखाने की बात कही तो BDO ने कहा कि उन्हें कोई गांव नहीं दिखाने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि महिला समूहों के शत प्रतिशत गठन और उन्हें मनरेगा से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मनरेगा के काम में नहीं दिखाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि कहीं न कहीं गड़बड़ है जिससे लोग कतरा रहे हैं। इससे मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।