PWS परिवार के राजस्थान इकाई की बैठक सम्पन्न
हम सबका है एक ही सपना।
पर्दाफाश न्यूज टीम
प्रयागराज/जयपुर
भ्रष्टाचार मुक्त देश हो अपना।। —जे0पी0 शर्मा।
प्रयागराज/जयपुर, 31 अक्टूबर 2019। भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान चला रहे PWS परिवार के राजस्थान इकाई की बैठक आज प0 जे0पी0 शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर में सम्पन्न हुई।
जानकारी के अनुसार रजिस्टर्ड एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी लम्बे समय से भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान चला रहा है। इस संस्था को लोग PWS परिवार के नाम से भी जानते हैं। इस एनजीओ के राजस्थान प्रभारी व गौ संरक्षण प्रमुख प0 जे0पी0 शर्मा की अध्यक्षता में PWS परिवार के राजस्थान इकाई की बैठक जयपुर शहर के मुरलीपुरा मेंं सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को राष्ट्रहित में राजस्थान में भी चलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी प0 जे0पी0 शर्मा ने अपने उद्बोधन में एक नया नारा दिया :-
हम सबका है एक ही सपना।
भ्रष्टाचार मुक्त देश हो अपना।।
इस बैठक में हबे सिंह यादव , राजानंद शास्त्री , योगेश्वर सिंह , माली राम जांगिड़ , राम स्वरूप जांगिड़ , राधा रमन सुनील अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे।
