भूख मुक्त भारत से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है।
—आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट।
नैनी, प्रयागराज, 23 सितम्बर 2019। प्रयागराज शहर के नैनी स्थित परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के सभागार में एक कार्यक्रम में आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट ने वर्तमान परिस्थिति में लोगों को भूख मुक्त भारत से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज शहर के नैनी में स्थित एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी के सभागार में प्रबुद्ध नागरिकों की एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रबन्धक आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट ने उपस्थित लोगों को भूख मुक्त भारत से भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समाजसेवी व अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन के प्रयागराज जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जब तक प्रत्येक भारतीय भूख मुक्त नही होगा व जब तक प्रत्येक व्यक्ति, समाज व विभाग में भ्रष्टाचार खत्म नही होगा तब तक वास्तविक विकास की कल्पना ही बेमानी है। इस अवसर पर तय किया गया कि यह संस्था भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान, निर्धन बेसहारो को निःशुल्क विधिक सेवा के साथ अब भूख मुक्त भारत के लिए PWS भोजन वितरण कार्यक्रम भी अनवरत रूप से चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में आर0के0 पाण्डेय एडवोकेट, विनय कुमार द्विवेदी, बालगोविंद मिश्र, जगदीश त्रिपाठी, पप्पू खरे, वेदांश, मनीषा, सोनू व अनिल कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।

