आर के पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रयागराज
मण्डलायुक्त प्रयागराज डॉ. आशीष कुमार गोयल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया। उन्होंने गांधी सभागार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बन्धन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में कुम्भ 2019 जैसा बड़ा पर्व बड़ी कुशलता के साथ सम्पन्न हुआ। कुम्भ 2019 के कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कमिश्नर ने धन्यवाद दिया।
मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी कर्य के प्रति लगन, कार्यकुशलता और कार्यशैली के लिए बधाई दी और कहा कि इसी तरह कार्य करते हुए अपने पटल पर आने वाले लोगो की समस्याओं का निदान समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से करें। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें तथा अपने कनफर्ट जोन से आगे बढ़कर अपने व्यक्तित्व को निखारें। इसके साथ ही अपने कार्यों को और बेहतर से करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के प्रति जागरूक हो तथा अपने पद तथा व्यक्तिगत रूप से भी इस अभियान मे अपना पूर्ण सहयोग करें।
अपर आयुक्त प्रथम श्री भगवान शरण ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के वीर सपूतो के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें जातिवाद, धर्म, क्षेत्रवाद के खिलाफ आवाज बुलन्द करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक ये समस्यायें रहेंगी तक तक हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र नहीं बन पाएगा।