आर के पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रयागराज
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में जलभराव वाले क्षेत्रों के सम्बन्ध में बैठक की गयी, जिसमें ए0डी0एम0 सिटी, अपर नगर आयुक्त प्रथम अमरेन्द्र वर्मा सहित नगर निगम के सभी वार्डो के जोनल अधिकारी सहित अधिशाषी अभियन्ता नगर निगम, गंगा प्रदूषण के अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने बैठक में सभी जोनल अधिकारियों को सचेत किया कि अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करके जहां पर भी जल भराव की स्थिति है, वहां पर चिन्हित करते हुए तैयारियां पूरी कर ली। बैठक में मेडिकल चैराहें पर सीवर ओवरफ्लों की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं गंगा प्रदूषण के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि तुरंत सीवर ओवरफ्लों की समस्या को दूर किया जाय। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर में नालों की साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली गयी, जिसमें नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 66 बड़े नाले है, जिसमें से 49 नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। शेष नाले भी जल्द से जल्द साफ कर लिये जायेंगे। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से पम्पों की संख्या बताने के निर्देश दिये साथ ही कितने पम्प कार्य कर रहे है इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप लोग अपने क्षेत्र के नालों की जानकारी लिखित में देंगे कि वे संचालित स्थिति में है या नहीं। जिलाधिकारी ने शहर में जलभराव वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली तथा नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जलभराव वालें क्षेत्रों में नाले की साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने पम्पिंग स्टेशनों पर लेखपालों सहित, बिजली विभाग तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जगहों पर अभी जलभराव की समस्या है उसे तुरंत दुरूस्त करने के निर्देश दिये। साथ ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जिलाधिकारी ने बाढ़ चैकियों को संचालित करने के निर्देश दिये।