आर के पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रयागराज
मा. मंत्री, महिला कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी प्रयागराज भ्रमण के दौरान आज सरकिट हाऊस में जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचन्द्र गोस्वामी तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री अरविन्द सिंह एवं उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संचालित हो रही योजनाओं की जानकारी ली तथा उसकी वस्तुस्थिति से अवगत भी हुयी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजन को मिले इसका विशेष ध्यान दिया जाय।
मा. मंत्री, महिला कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश ने बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभाविन्त किया जाय। इसी तरह खराब हैण्डपम्पों को दूरूस्त करने की जानकारी ली गयी। जिसमें उन्हें बताया गया कि खराब हैण्डपम्पों का चिन्हित कर उन्हें रिबोर करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह पशुबाडे बनाये जाने की जानकारी ली गयी। जिसमें बताया गया कि पशुओं की टैगिंग कर उन्हें पशुबाड़ा में रखा जा रहा है तथा टैंगिग के माध्यम से उनकी मानिटरिंग भी की जा रही है। मा. मंत्री, महिला कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उत्तर प्रदेश ने बैठक में सड़क, बिजली, पानी, सिचाई, स्वास्थ्य, खनन पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि भविष्य एक-एक विभाग के कार्यों की समीक्षा अलग से की जायेगी। उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं को देखने के लिए स्वयं जाकर देखेगी। उन्होंने बैठक में अवैध खनन के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
