
आर. के पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रयागराज
लोहिया चैराहे से 12 बजे शुरु हुआ समाजवादी पार्टी के फूलपुर व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंधारी यादव व राजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन मे निकला रोड शो लगभग 20 किलोमीटर का फासला तय कर सांय 4रू30 पर बैरहना पहुँच कर सम्पन्न हुआ। रथ पर डिम्पल यादव,जया बच्चन,पूनम सिन्हा,रिचा सिंह, पंधारी यादव,राजेन्द्र सिंह पटेल,के के श्रीवास्तव सवार लोगों का जगहाँ जगहाँ लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। डिम्पल यादव ने बीच बीच मे लोगों का उत्साह बढाते हुए मोदी पर शब्दबाण से जमकर कटाक्ष किया तो लोगों ने ताली बजा कर हामी भी भरी।हजारों मोटर साईकिल और चार दर्जन लकजरी गाड़ीयों के काफले के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पैदल रोडशो मे शामिल रहे। रोडशो शुरु होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पंधारी यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन, रामवृक्ष यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल,नगर महासचिव योगेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी दान बहादुर सिंह मधूर, महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी आदि ने डॉ लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोडशो मे शामिल हुए।सुभाष चैराहा पहुँचते पहुँचते पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, रविन्द्र यादव, सन्दीप यादव, रोहित यादव, आकिब जावेद, रॉबिन लोहिया, रेहान अहमद,राहूल सिंह आदि सैकड़ो बाईक लेकर रोडशो मे सम्मीलित हुए।गिरजाघर पर रामवृक्ष यादव व रवि यादव के नेत्रित्व मे पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। ओवर ब्रिज से रोडशो के शहर के पुराने इलाके मे प्रवेश करते ही रेलवे स्टेशन तीराहे पर शहर पश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल,अभिमन्यू सिंह पटेल,प्रभात कुमार तथा खुलदाबाद चैराहे पर ज्योन्टि यादव,पीयुश सिंह पटेल,बसपा नगर अध्यक्ष चैधरी सईद अहमद,इसरार अन्जुम, सबीहा मोहानी, खुशनूमा बानो,सचिन दास के नेत्रित्व में नूर उल्लाह रोड व बैरियर चैराहे पर पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद,शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०गौस,पूर्व पार्षद अब्दुल समद,सैफ फरीदी,नदीम अली,अटाला चैराहे पर पूर्व पार्षद सरफराज अहमद, पार्षद अनीस अहमद मुजफ्फर बागी अतरसुय्या चैराहे पर अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान,नेहा यादव,शिव यादव, मो०इसराइल, महबूब उसमानी, शबी हसन, औन जैदी, आबिद नियाजी आदि ने मशीन द्वारा गुलाब के फूलों व रंगीन व चमकीली कागजी फूलों से जोरदार स्वागत किया। वहीँ रोड शो पाँच बजने से पहले ही बहराना चैराहा पर सम्पन्न हो गया।
