
फोटो-कांग्रेस में शामिल महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत करतीं जिला अध्यक्षा
अजीज अहमद की रिपोर्ट
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
छतहरी स्थित वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी की जनसभा के दौरान कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि सूर्यकला,गीता सिंह, पूजा सिंह, रूबी सिंह, सरिता चौबे,अंजू सिंह, नेहा सिंह, आशा देवी,तबस्सुम, अमीरुन निसा,शिला देवी,प्रभावती देवी समेत कई महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस पार्टी में शामिल महिलाओं का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया है।