आर के पाण्डेय
प्रयागराज

परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सामाजिक एवं विधिक जागरूकता के सक्रिय प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सामाजिक एवं विधिक जागरूकता अभियान में सक्रिय प्रतिभाग करने वाले राकेश कुमार पाण्डेय (बस्ती), विनय द्विवेदी (पीड़ी), अशोक मिश्रा (चित्रकूट), डॉ0 मनोज यादव (कौशाम्बी), राजेश्वर प्रसाद यादव, जगदीश प्रसाद त्रिपाठी (प्रवक्ता हिंदी) सौरभ यादव व राधाकृष्ण यादव (प्रधानाध्यापक) को एनजीओ की अध्यक्षा मनीषा पाण्डेय तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिमा सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा विशेष रूप से बताया गया कि परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज के निर्धन व असहाय भारतीय नागरिकों को निःशुल्क विधिक सेवा एनजीओ के तरफ से प्रदान की जाती है जिसका लाभ कोई भी निर्धन व असहाय भारतीय नागरिक मात्र एक साधारण आवेदन कार्यालय में देकर प्राप्त कर सकता है। इसी कार्यक्रम में प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा विगत 13 वर्षों से अनवरत रूप से सक्रिय व सकारात्मक सहयोग करने वाले 31 भक्तों को सम्मानित करते हुए उन्हें गुल्लक प्रदान करते हुए बचत करने के तरफ प्रेरित किया गया। इस अवसर पर निशा सिंह यादव, नवीन चन्द्र खरे, अनिल कुमार कन्नौजिया, आर के श्रीवास्तव एडवोकेट, विजय यादव एडवोकेट, आर एस मिश्र, मनीष तिवारी, अनिल तिवारी, साक्षी तिवारी, उमा रावत सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
